Bimar Insan Namaz Kaise Padhe

Bimar Insan Namaz Kaise Padhe

 

―――――――――――――――――――――
*﷽*
_*💫बीमार की नमाज़ का बयान💫*_

_*❔सवाल : – अगर बीमारी के सबब खड़े होकर नमाज़ नहीं पढ़ सकता है तो क्या करे ?*_

_*✍🏻जवाब : – अगर खड़े होकर नमाज़ नहीं पढ़ सकता कि मर्ज बढ़ जाएगा या देर में अच्छा होगा या चक्कर आता है या खड़े होकर पढ़ने से पेशाब का क़तरा आएगा या बहुत शदीद दर्द नाक़ाबिले बर्दाश्त हो जाएगा तो इन सब सूरतों में बैठ कर नमाज़ पढ़े ।*_

_*❔सवाल : – अगर किसी चीज़ की टेक लगाकर खड़ाहो सकता है तो इस सूरत में क्या हुक्म है ।*_

_*✍🏻जवाब : – अगर खादिम ( नौकर ) या लाठी या दीवार वगैरा पर टेक लगाकर खड़ा हो सकता है तो फ़र्ज़ है कि खड़ा होकर पढ़े । इस सूरत में अगर बैठ कर नमाज़ पढ़ेगा तो नहीं होगी ।*_

_*❔सवाल : – अगर कुछ देर खड़ा हो सकता है तो उसके लिए क्या हुक्म है ।*_

_*✍🏻जवाब : – अगर कुछ देर भी खड़ा हो सकता है अगरचे इतना ही कि खड़ा होकर अल्लाहु अकबर कहले तो फ़र्ज़ है कि खड़ा होकर उतना कहे फिर बैठे वर्ना नमाज़ नहीं होगी ।*_

_*❔सवाल : – बीमारी के सबब अगर रुकू सजदा भी न कर सकता हो तो क्या करे ।*_

_*✍🏻जवाब : – ऐसी सूरत में रुकू सजदा इशारा से करे मगर रुकू के इशारा से सजदा के इशारा में सर को ज्यादा झुकाए ।*_

_*❔सवाल : – अगर बैठ कर भी नमाज़ न पढ़ सकता हो तो क्या करे ?*_

_*✍🏻जवाब : – ऐसी सूरत में लेट कर नमाज़ पढ़े इस तरह कि चित लेट कर किबला की तरफ़ पांव करे मगर पांव न फैलाए बल्कि घुटने खड़े रखे और सर के नीचे तकिया वगैरा रख कर जरा ऊँचा करले और रुकू सजदा सर झुका कर इशरा से करे यह सूरत अफ़ज़ल है । और यह भी जाइज़ है कि दाहिने या बाए करवट लेटकर मुंह किबला की तरफ़ करे ।*_

_*❔सवाल : – अगर सर से इशारा भी न हो सके तो क्या करे ?*_

_*✍🏻जवाब : – अगर सर से भी इशारान हो सके तो नमाज़ साक़ित हो जाती है फिर अगर नमाज़ के छ : ( 6 ) वक़्त इसी हालत में गुज़र जाएं तो कजा भी साक़ित हो जाती है ।*_

_*📕 अनवारे शरिअत, सफा 90/91/92*_

_*📮जारी रहेगा इंशाअल्लाह…..*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

Similar Posts

  • Sajda Sahw Ka Tarika

    * _*📍सजदये सह व का बयान*_ _*❓सवाल : – सजदये सह व किसे कहते हैं ।*_ _*✍🏻जवाब : – सह व के माना हैं भूलने के । कभी नमाज़ में भूल से कोई खास खराबी पैदा हो जाती है उस खराबी को दूर करने के लिए कादए अख़ीरा में दो सजदे किए जाते हैं इनको…

  • Sajda e Tilawat Ada Karne Ka Tarika

    Sajda e Tilawat Ada Karne Ka Tarika   ――――――――――――――――――――― *﷽* _*💫सजदए तिलावत का बयान*_ _*❓सवाल : – सजदए तिलावत किसे कहते हैं ।*_ _*✍🏻जवाब : – कुरआन में चौदा मुक़ामात ( जगह ) ऐसे हैं कि जिन के पढ़ने या सुनने से सजदा करना वाजिब होता है उसे सजदए तिलावत कहते हैं ।*_ _*❓सवाल :…

  • Libas Kapde Pehanne Ke Adaab Sunnat Tariqa

    Libas Kapde Pehanne Ke Adaab Sunnat Tariqa   _*✨लिबास ( पहनावा ) का बयान*_ _*✍🏻….इतना लिबास ज़रूर पहनें कि जिसे से सत्रे औरत हो जाये । औरतें बहुत बारीक और चुस्त कपड़ा हरगिज़ न पहनें कि जिससे बदन के हिस्से जाहिर हों कि औरतों को ऐसा कपड़ा पहनना हराम है और मर्द भी पाजामा या…

  • Qaza Namaz Ada Karne Ka Asan Tariqa

    ――――――――――――――― *﷽* _*-क़ज़ा नमाज़ का बयान-*_ _*❓सवाल : – अगर पांच या इससे कम नमाजै कज़ा हों तो उन्हें कब पढ़ना चाहिए ।*_ _*✍🏻जवाब . – जिस शख्स की पांच या उससे कम नमा कजा हों वह साहबे तरतीब है । उस पर लाज़िम है कि वक़्ती नमाज़ से पहले क़ज़ा नमाजो बित्ततरतीब पढ़े अगर…

  • Hazrat Al Arqam bin Abil Arqam

    Hazrat Al Arqam bin Abil Arqam RA Al Arqam bin Abil Arqam RA – As Sabiqun Al Awalun Al-Arqam ibn Abi’l-Arqam RA (c.597-675) was a companion of Rasulullah ﷺ. Al-Arqam ibn Abi’l-Arqam RA was the owner of the house where the early Muslim community held its meetings. Al-Arqam ibn Abi’l-Arqam RA was from the Makhzum clan of…

  • Dua Hindi Mein 50+ Dua In Hindi

      _*👉( 1 ) सल्लल्लाहु अलन्नबीयिल उम्मीयि व आलिही सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम सलातौं वसलामन अलय क या रसूलुल्लाह ।*_ _*इस दुरूद शरीफ़ को बाद नमाज़ जुमा दस्त बस्ता मदीना मुनव्वरह की तरफ़ मुतवज्जिह होकर सौ बार पढ़े दीन व दुनियां की बेशुमार नेमतों से सरफ़राज़ हो ।*_ _*👉( 2 ) पहले दाहिना क़दम रखकर मस्जिद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *