Libas Kapde Pehanne Ke Adaab Sunnat Tariqa
Libas Kapde Pehanne Ke Adaab Sunnat Tariqa
_*✨लिबास ( पहनावा ) का बयान*_
_*✍🏻….इतना लिबास ज़रूर पहनें कि जिसे से सत्रे औरत हो जाये । औरतें बहुत बारीक और चुस्त कपड़ा हरगिज़ न पहनें कि जिससे बदन के हिस्से जाहिर हों कि औरतों को ऐसा कपड़ा पहनना हराम है और मर्द भी पाजामा या तहबन्द इतना हल्का न पहनें कि जिस से बदन की रंगत झलके और सतर ( झुपाव ) न हो कि मर्दो को भी ऐसा पाजामा व तहबन्द पहनना हराम है । और धोती न पहनें कि धोती पहनना हिन्दुओं का तरीका है और उससे सत्र भी नहीं होता कि चलने में रान का पिछला हिस्सा खुल जाता है । मुसलमानों को इस से बचना ज़रूरी है । और नैकर जांघिया हरगिज़ न पहनें कि हराम है । लेकिन तहबन्द वगैरा के नीचे पहनें तो कोई हर्ज नहीं ।*_
_*✨जीनत ( सिंगार ) का बयान*_
_*✍🏻….मर्दो को सोने की अंगूठी पहनना हराम है और चांदी की सिर्फ एक अंगूठी एक नग वाली जो वज़न में साढ़े चार माशा से कम हो पहन सकते हैं । और कई अंगूठी या एक अंगूठी या कई नग वाली या छल्ले नहीं पहन सकते कि नाजाइज़ है और औरतें सोना चांदी की हर किस्म की अंगूठियां और छल्ले पहन सकती हैं लेकिन दूसरी धातों की अंगूठियां जैसे तांबा , पीतल , लोहा और जस्ता वगैरा तो यह मर्द व औरत दोनों के लिए नाजाइज़ हैं । लड़कियों को सोने चांदी के जेवर पहनाना जाइज़ है । लड़कों को हराम है पहनाने वाले गुनाहगार होंगे । इसी तरह लड़कियों के हाथ पांव में मेंहदी लगाना जाइज है और लड़कों के हाथ पांव में जीनत के लिए मेंहदी लगाना नाजाइज़ है ।*_
_*📕अनवारे शरिअत सफा, 129/130/131*_