Qaza Namaz Ada Karne Ka Asan Tariqa

―――――――――――――――
*﷽*

_*-क़ज़ा नमाज़ का बयान-*_

_*❓सवाल : – अगर पांच या इससे कम नमाजै कज़ा हों तो उन्हें कब पढ़ना चाहिए ।*_

_*✍🏻जवाब . – जिस शख्स की पांच या उससे कम नमा कजा हों वह साहबे तरतीब है । उस पर लाज़िम है कि वक़्ती नमाज़ से पहले क़ज़ा नमाजो बित्ततरतीब पढ़े अगर वक़्त में गुंजाइश होते हुए वस्ती नमाज़ पहले पढ़ली तो न हुई इस मसला की मज़ीद तफ़सील बहारे शरीअत में देखनी चाहिए ।*_

_*❓सवाल . – अगर कोई नमाज़ क़ज़ा हो जाए जैसे फ़ज़्र की नमाज़ तो नीयत किस तरह करनी चाहिए ।*_

_*✍🏻जवाब : – जिस रोज़ और जिस वक़्त की नमाज़ क़ज़ा हो उस रोज़ और उस वक़्त की नीयत क़ज़ा में ज़रूरी है । जैसे अगर जुमा के रोज़ फ़ज़्र की नमाज़ क़ज़ा हो गई तो इस तरह नीयत करे । नीयत की मैने दो रक्अत नमाज़ क़ज़ा जुमा की फर्ज फज्र की अल्लाह त़आला के लिए मुंह मेरा काबा शरीफ के अल्लाहु अकबर इसी पर दुसरी कज़ा नामाजों की नीयतो को समझा लेना चाहिए।*_

_*❓सवाल : – अगर महीना दो महीना या दो साल की नमाज़ कजा हो जाए तो नीयत किस तरह करनी चाहिए ।*_

_*✍🏻जवाब : – ऐसी सूरत में जो नमाज़ जैसे जुहर की कज़ा पढ़नी है तो इस तरह नीयत करे । नीयत की मैंने चार रक्अत नमाज़ कज़ा जो मेरे ज़िम्मे बाकी है उनमे से पहले जुहर फर्ज की अल्लाह ताआला के लिए मुह मेरा तरफ़ काबा शरीफ के अल्लाहु अकबर । और मगरिब की पढ़नी हो तो यूं नीयत करे नीयत की मैंने तीन रकअत नमाज़ क़ज़ा जो मेरे ज़िम्मे बाकी है उनमें से पहले मगरिब फ़र्ज़ की अल्लाह तआला के लिए मुंह मेरा तरफ़ काबा शरीफ़ के अल्लाहु अकबर । इसी तरीके पर दूसरी कज़ा नमाज़ों की नीयतों को समझना चाहिए ।*_

_*❓सवाल : – क्या क़ज़ा नमाज़ों की रक्अतें भी खाली और भरी यानी बगैर सूरत और सूरत के साथ पढ़ी जाती है ।*_

_*✍🏻जवाब : – हां जो रकअतें अदा में सूरत के साथ पढ़ी जाती हैं वह क़ज़ा में भी सूरत के साथ पढ़ी जाती हैं और जो रक्अते अदा में बगैर सूरत के पढ़ी जाती है वह कजा में भी बगैर सूरत के पढ़ी जाती हैं ।*_

_*❓सवाल : – बाज़ लोग शबे कद्र या रमजान के आखिरी जुमा को कजाए उम्री के नाम से दो या चार रक्अत पढ़ते हैं और यह समझते हैं कि उम्र भर की कजा इसी एक नमाज़ से अदा हो गई तो उसके लिए क्या हुक्म है ।*_

_*✍🏻जवाब : – यह ख्याल बातिल है । तावक़्ते कि हर एक नमाज़ की कज़ा अलग अलग न पढ़ेंगे तो छुटकारा न पाएंगे ।*_

_*📕 अनवारे शरिअत, सफा 84/85*_

_*📮जारी रहेगा इंशाअल्लाह…..*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

 

_*-क़ज़ा नमाज़ का बयान-*_

_*सवाल : – अदा और कज़ा किसे कहते हैं ।*_

_*✍🏻जवाब : – किसी इबादत को उसके वक़्ते मुकर्ररह पर करने को अदा करते हैं और वक़्त गुज़र जाने के बाद अमल करने को कज़ा कहते हैं ।*_

_*❓सवाल : – किन नमाज़ों की कज़ा ज़रूरी है ।*_

_*✍🏻जवाब : – फर्ज नमाज़ों की कज़ा फ़र्ज़ है , वित्र की कज़ा वाजिब है और फ़ज्र की सुन्नत अगर फर्ज के साथ क़ज़ा हो और ज़वाल से पहले पढ़े तो फर्ज के साथ सुन्नत भी पढ़े और जवाल के बाद पढ़े तो सुन्नत की क़ज़ा नहीं और जुहर वा जुमा के पहले की सुन्नतें कज़ा हो गई और फ़र्ज़ पढ़ली अगर वक़्त खत्म हो गया हो तोइन सुन्नतों की कज़ा नहीं और अगर वक़्त बाक़ी है तो पढ़ें और अफ़ज़ल यह है कि पिछली सुन्नतें पढ़ने के बाद उनको पढ़े ।*_

_*❓सवाल : – छूटी हुई नमाज़ किस वक़्त पढ़नी चाहिए ।*_

_*✍🏻जवाब : – छ : ( 6 ) या उससे ज्यादा छूटी हुई नमाजें पढ़ने के लिए कोई वक़्त मुकर्रर नहीं है हां जल्द पढ़ना चाहिए ताखीर देरी ) नहीं करना चाहिए और उम्र में जब भी पढ़ेगा छुटकारा पा जायेगा लेकिन सूरज निकलने सूरज डूबने और ज़वाल के वक्त क़ज़ा नमाज़ पढ़ना जाइज़ नहीं ।*_

 

_*📕 अनवारे शरिअत, सफा 83/84*_

_*📍बाक़ी अगले पोस्ट में*_

_*📮जारी रहेगा इंशाअल्लाह…..*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

 

Similar Posts

  • Dua Hindi Mein 50+ Dua In Hindi

      _*👉( 1 ) सल्लल्लाहु अलन्नबीयिल उम्मीयि व आलिही सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम सलातौं वसलामन अलय क या रसूलुल्लाह ।*_ _*इस दुरूद शरीफ़ को बाद नमाज़ जुमा दस्त बस्ता मदीना मुनव्वरह की तरफ़ मुतवज्जिह होकर सौ बार पढ़े दीन व दुनियां की बेशुमार नेमतों से सरफ़राज़ हो ।*_ _*👉( 2 ) पहले दाहिना क़दम रखकर मस्जिद…

  • Sajda Sahw Ka Tarika

    * _*📍सजदये सह व का बयान*_ _*❓सवाल : – सजदये सह व किसे कहते हैं ।*_ _*✍🏻जवाब : – सह व के माना हैं भूलने के । कभी नमाज़ में भूल से कोई खास खराबी पैदा हो जाती है उस खराबी को दूर करने के लिए कादए अख़ीरा में दो सजदे किए जाते हैं इनको…

  • Six Kalime In Islam Hindi | 6 इस्लामी कलिमे ज़रूर पढ़ें

    Six Kalime In Islam Hindi | 6 इस्लामी कलिमे ज़रूर पढ़ें     इस्लामी कलिमे🇸🇦*_ _*👉( 1 ) अव्वल कलिमये तैइब ।*_ _*ला इलाह इल्लल्लाहु मुहम्मदुर्रसूलुल्लाह ।*_ _*👉( 2 ) दूसरा कलिमये शहादत ।*_ _*अश्हदु अल्ला इलाह इल्लल्लाहु व अश् हदु अन्न मुहम्मदन अब्दुहु व रसूलुह ।*_ _*👉( 3 ) तीसरा कलिमये तमजीद ।*_ _*सुबहानल्लाहि…

  • Libas Kapde Pehanne Ke Adaab Sunnat Tariqa

    Libas Kapde Pehanne Ke Adaab Sunnat Tariqa   _*✨लिबास ( पहनावा ) का बयान*_ _*✍🏻….इतना लिबास ज़रूर पहनें कि जिसे से सत्रे औरत हो जाये । औरतें बहुत बारीक और चुस्त कपड़ा हरगिज़ न पहनें कि जिससे बदन के हिस्से जाहिर हों कि औरतों को ऐसा कपड़ा पहनना हराम है और मर्द भी पाजामा या…

  • Hazrat Al Arqam bin Abil Arqam

    Hazrat Al Arqam bin Abil Arqam RA Al Arqam bin Abil Arqam RA – As Sabiqun Al Awalun Al-Arqam ibn Abi’l-Arqam RA (c.597-675) was a companion of Rasulullah ﷺ. Al-Arqam ibn Abi’l-Arqam RA was the owner of the house where the early Muslim community held its meetings. Al-Arqam ibn Abi’l-Arqam RA was from the Makhzum clan of…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *